संदेश

जून, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भागीरथी जय मा गंगा

चित्र
 #गंगा_दशहरा ,,,, वैशाख शुक्ल सप्तमी को जन्मी मां गंगाजी 33 दिन बाद कैलाश पर विराजे भगवान शंकर के जटाजूटों से निकलकर आज ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को धरती पर पहुंची । मानव जाति को तारती , उद्धारती मां लाखों वर्षों से बह रहीं ,,,,,,,,, निरन्तर ,,,,,अनवरत,,,,, रसायन बहा रहे , गन्दगी डाल रहे मनुष्य को क्षमा करती , बुहारती , दुलारती ,,,,, उन्हें भी संवारती , जिन्होंने मां का सीना चीर कर खनिज निकाल लिए ,,,,,उन्हें भी जिन्होंने उसकी रेती को खंगाल कर महल बना लिए,,,, उन्हें भी , जिन्होंने उनके शीतल जल में सुलगते जहाज उतार दिए  ,,,,,उन्हें भी जिन्होंने उन्हें बोतलों में बंद कर बाजार सजा लिए,,,,,,, वे बह रही हैं सतत ,,,दिन रात , त्रेता से द्वापर होते हुए कलयुग तक,,,,,,,, तो , आइये , गंगा दशहरे पर मां के पतितपावन जल में गोते लगाएं,,,,, दूर हों , तो वहीं से उनका स्मरण करें,, गंगा दशमी की अनन्त शुभकामनाएं स्वीकारिये ,,,,,,

जय मा गंगा

 नमो भगवत्यै दशपापहरायै गंगायै नारयण्यै रेवत्यै। शिवायै अमृतायै विश्वरूपिण्यै नन्दिन्यै तै नमो नमः।। आप सभी को पतित पावनी, पापनाशिनी मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस "गंगा दशहरा" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ I